Republic Day Celebration at Sagar Multispeciality Hospital
Date
26-Jan-2024
Department
SMH Department
Event
Republic Day
सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 75वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजी समर्पित टीम ने स्वास्थ्य सेवा और सेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। सागर ग्रुप के सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, नर्स और स्टाफ की उपस्थिति में सागर ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अर्चना अग्रवाल, और हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ आदित्य अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद के बाद राष्ट्रगान हुआ। अपने संबोधन में डॉ अग्रवाल ने कहा हॉस्पिटल में हम मरीजों की सेवा के साथ अपने मिशन बिल्डिंग नेशन के साथ समुदायों की सेवा के लिए आगे बढ़ रहे हैं। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को पौष्टिक आहार व मिठाई भी वितरण की गई और उनके जल्द रिकवरी की प्रार्थना भी की गई|